दुनिया की ‘सबसे छोटी महिला एलीफ कोकामन का निधन, मात्र 2.5 फुट थी लंबाई…

वर्ष 2010, 2011 में एक साल के लिए दुनिया की सबसे छोटी महिला कहलाने वाली एलीफ कोकामन का निधन हो गया। तुर्की के उस्मानिया प्रांत स्थित कादिरली शहर की रहने वाली एलीफ केवल 33 साल की थीं। उनका नाम दुनिया की सबसे छोटी महिला के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज रह चुका है।

बता दें एलीफ अचानक से बीमार हुई, जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। खबरों के अनुसार, एलीफ के काफी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई और गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

उस्मानिया की एलीफ कोकामन का रिकॉर्ड अमेरिका की ब्रिजेट जॉर्डन ने तोड़ दिया। उनकी लंबाई 69 सेंटीमीटर, यानि 2.3 फुट थी। जॉर्डन की मृत्यु जून 2019 में हो गई। और अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत की ज्योति किसानजी आमगे के नाम दर्ज है। उनकी लंबाई 62.8 सेंटीमीटर, यानि 62.8 फुट है।

Related Articles

Back to top button