
टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं। पहले कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को एक नाइट क्लब में लड़ाई के कारण टीम से बाहर कर दिया गया, और अब टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। पहले टेस्ट में शानदार वापसी करके मैच जिताने वाले ओली रॉबिन्सन दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कन्फर्म किया है कि रॉबिन्सन घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह 19 जून से द ओवल में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
ट्रेनिंग के दौरान ओली रॉबिन्सन को घुटने में दर्द हुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होव में ट्रेनिंग के दौरान ओली रॉबिन्सन को घुटने में दर्द हुआ। इसके बाद उनका स्कैन किया जा रहा है। इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था, इसलिए उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया है। हालांकि, जो बात बाकी है, वह यह है कि इंग्लैंड को उम्मीद है कि रॉबिन्सन 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए फिट हो सकते हैं।
लगभग दो साल बाद टेस्ट टीम में लौटे ओली रॉबिन्सन ने पहले मैच में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कुल 7 विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने पहली इनिंग में छह विकेट लिए और पूरे मैच में करियर का बेस्ट 7/77 का रिकॉर्ड बनाया। ऐसे समय में उनका बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ी चिंता की बात बन गई है, क्योंकि टीम पहले से ही कई बड़े प्लेयर्स की गैरमौजूदगी से जूझ रही है।
जाने अब किसे मिलेगा मौका ?
रॉबिन्सन के बाहर होने के बाद इंग्लैंड ने ससेक्स के तेज गेंदबाज हेनरी क्रोकोम्बे को अपने कवर के तौर पर शामिल किया है। 24 साल के क्रोकॉम्बे ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इंग्लैंड लायंस टीम का रेगुलर हिस्सा रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 48 मैचों में 106 विकेट हैं। उन्होंने इस सीजन में डिवीजन वन में 21 विकेट लिए हैं। अब इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर जैसे ऑप्शन हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को दूसरे टेस्ट के लिए नई बॉलिंग स्ट्रैटेजी तैयार करनी होगी।
कप्तान बेन स्टोक्स का भविष्य भी सवालों के घेरे में
दूसरी ओर, कप्तान बेन स्टोक्स के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्टोक्स और गस एटकिंसन पर टीम कर्फ्यू तोड़ने और चेल्सी के एक नाइट क्लब में जाने का आरोप है। वहां उनका रग्बी खिलाड़ी टोटोआ आउवा से झगड़ा भी हुआ था। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड पूरे मामले की जांच कर रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की ने भी स्टोक्स के भविष्य को लेकर कोई गारंटी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद फैसला लिया जाएगा।









