
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर रविवार को अचानक तकनीकी समस्या सामने आई। दुनियाभर के कई यूजर्स ने अकाउंट एक्सेस करने और प्लेटफॉर्म के प्रमुख फीचर्स इस्तेमाल करने में परेशानी की शिकायत की।
लॉगिन से लेकर फोटो-वीडियो अपलोड तक में दिक्कत
यूजर्स ने बताया कि Facebook ऐप और वेबसाइट के जरिए लॉगिन करने में समस्या आ रही थी। इसके अलावा News Feed धीमा चलने या काम नहीं करने की शिकायतें भी सामने आईं।
कुछ यूजर्स को फोटो और वीडियो अपलोड करने के साथ-साथ जुड़े हुए Messenger सर्विस के जरिए मैसेज भेजने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यूजर्स ने दूसरी सोशल मीडिया साइट्स का लिया सहारा
तकनीकी समस्या के बाद कई प्रभावित यूजर्स ने अपनी शिकायतें साझा करने के लिए अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे X का सहारा लिया। आउटेज के दौरान Facebook से जुड़े हैशटैग भी ट्रेंड करने लगे।
Meta ने अभी तक जारी नहीं किया आधिकारिक बयान
Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने अभी तक इस तकनीकी समस्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि सभी सेवाएं पूरी तरह कब तक बहाल होंगी।









