किसान नेता गुरनाम सिंह चादुनी ने बनाई नई पार्टी, पंजाब चुनाव में फूंकेंगी बिगुल

किसान आंदोलन के मुख्य चेहरे रहे गुरनाम सिंह चादुनी ने शनिवार को अपने राजनीतिक संगठन संयुक्त संघर्ष पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए, गुरनाम सिंह चादुनी ने कहा, "ज्यादातर राजनीतिक दलों पर पैसे वाले लोगों का कब्जा है। देश में पूंजीवाद लगातार बढ़ रहा है। अमीर और गरीब के बीच एक बड़ा अंतर है। पैसे वाले लोग नीतियां बना रहे हैं।

किसान आंदोलन के मुख्य चेहरे रहे  गुरनाम सिंह चादुनी ने शनिवार को अपने राजनीतिक संगठन संयुक्त संघर्ष पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए, गुरनाम सिंह चादुनी ने कहा, “ज्यादातर राजनीतिक दलों पर पैसे वाले लोगों का कब्जा है। देश में पूंजीवाद लगातार बढ़ रहा है। अमीर और गरीब के बीच एक बड़ा अंतर है। पैसे वाले लोग नीतियां बना रहे हैं। 

गुरनाम सिंह चादुनी ने आगे  कहा,  देश में पार्टियों की कमी नहीं है परन्तु आज देश में बदलाव की ज़रूरत है। “हमारी पार्टी जाति और धर्म से ऊपर होगी और धर्मनिरपेक्ष होगी। यह पार्टी सभी धर्मों, सभी जातियों, ग्रामीण, शहरी कार्यकर्ताओं, किसानों के लिए होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, उनकी पार्टी पंजाब के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।  और पूरे जोश के साथ लड़ेगी।

सयुंक्त संघर्ष पार्टी साल भर के किसान आंदोलन के बाद अस्तित्व में आने वाली पहली राजनीतिक पार्टी है। आपको बता दे कि गुरनाम सिंह चदुनी संयुक्त किसान मोर्चा की 5 सदस्यीय समिति का हिस्सा थे जिन्हें संघ ने मोदी सरकार के साथ बातचीत करने का अधिकार दिया था।

Related Articles

Back to top button