पिता और सौतेली मां ने साथ मिलकर की नाबालिग बेटी की हत्या, पुलिस जांच में कबूला सच

भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी सौतेली पत्नी के...

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी सौतेली पत्नी के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान 12वीं की छात्रा खुशबू के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिता और सौतेली मां ने गला घोंटने के लिए तकिये का इस्तेमाल किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी माता-पिता ने बड़ी चालाकी से चुपचाप गढ़ गंगा जाकर किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना तब खुली जब ननिहाल पक्ष के लोग घर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने लड़की के मामा और मामी पर हमला कर दिया।

सख्त पूछताछ के दौरान पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता और सौतेली मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button