दिव्यांग जनों को मिलने वाली सुविधाओं में जमकर धांधली, दिव्यांगों ने किया धरना प्रदर्शन

अयोध्या शहर के तिकोनिया पार्क में कांग्रेस से जुड़े निशक्तजन प्रकोष्ठ के नेतृत्व में दिव्यांगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया

अयोध्या शहर के तिकोनिया पार्क में कांग्रेस से जुड़े निशक्तजन प्रकोष्ठ के नेतृत्व में दिव्यांगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि दिव्यांगों के साथ विकास भवन में धोखाधड़ी की जा रही हैै, मुख्यमंत्री आवास और शौचालय को लेकर विकास भवन में दिव्यांग जनों के साथ धोखेबाजी का आरोप लगाया गया है।

यही नहीं जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र सुलभता से नहीं बनाया जा रहा है, दिव्यांग प्रमाण पत्र में दिव्यांगता प्रतिशत को लेकर धांधलीबाजी की जा रही है। दिव्यांगों ने कहा कि उनको एक हजार रुपए पेंशन दी जा रही है उसमें परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। उन्होने कहा की उनकी पेंशन एक हजार रुपए से बढ़ाकर 5 हजार रुपए कर दी जाए।

जिला अस्पताल के डॉक्टरो पर आरोप लगाते हुए दिव्यांगों ने कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में वहां के डाक्टर व कर्मचारी परेशान करते हैं। दिव्यांगों ने मांग किया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र सरल तरीके से बढ़ाकर 1 हफ्ते में जारी किया जाए। दरअसल जिला अस्पताल के डाक्टर 3 महीने लगा देते हैं दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाने में जिसको लेकर दिव्यांगों में काफी आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button