FIFA World Cup : केप वर्डे टीम की बढ़ी मुश्किलें, इस खिलाड़ी पर लगा रेप का गंभीर आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही केप वर्डे टीम के कप्तान रयान मेंडेस पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। टीम राउंड ऑफ़ 32 में पहुँच गई है, जहाँ वह 04 जुलाई को अर्जेंटीना के खिलाफ़ मैदान पर उतरेगी। लेकिन उससे पहले टीम के कप्तान बुरी तरह फंसते हुए दिख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला मार्च 2026 का है, जब केप वर्डे की टीम FIFA सीरीज़ खेलने न्यूज़ीलैंड गई थी। उस दौरे पर ब्राज़ील की एक महिला ट्रांसलेटर के तौर पर टीम में शामिल हुई थी। ट्रांसलेटर महिला का आरोप है कि ऑकलैंड के एक होटल में रयान मेंडेस ज़बरदस्ती उनके कमरे में आए उसके साथ शारीरिक और यौन उत्पीड़न किया।

घटना के बाद लोकल पुलिस को रिपोर्ट दी गई, जिसके बाद मेडिकल जांच भी कराई गई। ब्राज़ील की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले। इसके अलावा वजाइना, ब्रेस्ट और होठों पर चोट के निशान पाए गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिला ने केप वर्डे टीम से जुड़े कुछ अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। फिलहाल न्यूजीलैंड पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप अभी तक ऑफिशियली साबित नहीं हुआ है।

FIFA ने मामले पर क्या कहा ?

इस घटना पर FIFA का रिएक्शन भी देखने को मिला। सूत्रों के मुताबिक FIFA ने कहा, “हम किसी भी गलत काम को गंभीरता से लेते हैं। न्यूजीलैंड के अधिकारी इस मामले में संपर्क में हैं। जांच चल रही है, इसलिए और कुछ नहीं कहा जा सकता।”

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मामले पर केप वर्डे फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button