पंचायत चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 1.41 करोड़ नाम कटे तो 1.81 लाख नए जुड़े

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। जिला स्तर पर प्रकाशित इस सूची में बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है। एक ओर जहाँ करीब 1.81 लाख नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है, वहीं लगभग 1.41 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए हैं।

हर वोटर को मिली 9 अंकों की विशिष्ट पहचान

आयोग ने इस बार एक अहम कदम उठाते हुए हर पंचायत मतदाता को 9 अंकों का एक विशिष्ट पहचान नंबर जारी किया है। यह नंबर मतदाता की पहचान को डिजिटल रूप से और पुख्ता बनाने में मददगार साबित होगा। अधिकारियों का कहना है कि सूची के शुद्धिकरण के पीछे मृत, दोहराए गए और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया प्रमुख कारण रही। अब यह अंतिम सूची पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया की आधारशिला बनेगी।

Related Articles

Back to top button