
लखनऊ; बिजली विभाग की लापरवाही से सिविल कोर्ट के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों में अचानक आग लग गई. आग की भीषण लपटे देखकर अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया. लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची. काफी मश्ककत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना के बाद वकीलों में काफी आक्रोश का माहौल है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 23, 2023
➡️लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर आग लगी
➡️वकीलों के वाहनों में भयंकर आग लगी
➡️पार्किंग में खड़ी वकीलों की सैकड़ों गाड़ियां
➡️सिविल कोर्ट के बाहर खड़ी गाड़ियों में लगी आग
➡️लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर अफरा-तफरी का माहौल
➡️फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों आग बुझाने में जुटी.… pic.twitter.com/5a9MGCPmlL
बता दें कि बाइकों में आग लगने की घटना की वजह बिजली के तार को बताया जा रहा है. खड़ी बाइक के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूट कर गिर गया, जिसके बाद निकली चिनगारी से बाइकों में आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने कई बाइकों को अपनी जद में ले लिया. जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, तब आग पर काबू पाया गया. इस घटना की वजह से वकीलों में बिजली विभाग पर गुस्सा फूट पड़ा.









