हिमाचल प्रदेश में जल प्रलय, हर संभव प्रयास जारी, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया केन्द्र सरकार से आग्रह

मूसलाधार बारिश ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा स्थान पर पहुँचाने के लिए, ख़राब मौसम के बावजूद हर संभव प्रयास जारी है। SDRF और NDRF की टीम ये कार्य कर रहीं हैं।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जमकर तबाही मचा रखी है। प्रदेशभर में बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं आने अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से की फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया है।

राज्य में राहत कार्यों में तेज़ी आई है और मूसलाधार बारिश ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा स्थान पर पहुँचाने के लिए, ख़राब मौसम के बावजूद हर संभव प्रयास जारी है। SDRF और NDRF की टीम ये कार्य कर रहीं हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा उत्तर भारत के राज्यों में बेतहाशा बारिश के कारण कई लोगों की मृत्यु दुखद व पीड़ादायक है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात हुई। राज्य में राहत कार्यों में तेज़ी आई है और मूसलाधार बारिश ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षा स्थान पर पहुँचाने के लिए, ख़राब मौसम के बावजूद हर संभव प्रयास जारी है। SDRF और NDRF की टीम ये कार्य कर रहीं हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और जान-माल का जो नुक़सान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हर संभव मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि सभी कांग्रेस विधायकों को हमने निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में प्रभावित लोगों की हर प्रकार से मदद करें। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो सहायता में अपना योगदान दें।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केन्द्र सरकार से आग्रह है कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए PM CARES फंड से एक अतिरिक्त राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। इस मुश्किल समय में हम प्रभावित लोगों के साथ है।

Related Articles

Back to top button