UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए 38 जिलों में सुबह 7 बजे से होगा मतदान, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

यूपी में द्वितीय चरण के लिए आज मतदान होना है। इस फेज में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 268 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों के लिए चुनाव है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम को छह बजे तक जारी रहेगा। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो जाएगी। दूसरे चरण के निकाय चुनाव में बीजेपी, सपा और कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है। निकाय चुनाव के परिणाम के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन पार्टियों को हो जायेगा।

राजनितिक दलों के लिए निकाय चुनाव के दूसरे चरण को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस चरण में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या जैसे हाई प्रोफाइल नगर निगम शामिल हैं। जिसपर सीधी लड़ाई भाजपा और सपा में देखी जा सकती है।

निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आज सुबह 7 बजे से 38 जनपदों में 6380 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जायेगा, और 13 मई को उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला आ जायेगा।

दूसरे चरण में प्रदेश के 7 नगर निगम की मेयर सीटों के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं नगर निगमों के पार्षद के 581 पद के लिए 3840 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। तो वहीं 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर पालिका के 2520 पार्षद सीटों के लिए 13315 उम्मीदवार मैदान में है। 276 नगर पंचायत के अध्यक्षों के पद के लिए 2942 उम्मीदवार और इनके 3459 सदस्यों के पद के लिए 17997 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन मंडलों में होगा आज मतदान

  • मिर्जापुर मंडल: सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर
  • आजमगढ़ मंडल: आजमगढ़, मऊ, बलिया
  • बस्ती मंडल: बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
  • चित्रकूट मंडल: हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
  • अलीगढ़ मंडल: हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
  • बरेली मंडल: बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत
  • मेरठ मंडल: मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद
  • अयोध्या मंडल: अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी
  • कानपुर मंडल: कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इाटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात.

Related Articles

Back to top button