अजय देवगन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री का पलटवार, बोले- हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी

वहीं अब इस मामले मे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रिध्दारमैया की भी टिप्पणी सामने आई है जिन्होंने ट्वीट कर लिखा, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और न कभी होगी। हमारे देश की भाषाई विविधता का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। प्रत्येक भाषा का अपना समृद्ध इतिहास होता है, जिस पर लोगों को गर्व होता है। मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है !!

बॉलीवुड के “सिंघम” अजय देवगन की पूरी तरह से “आउट ऑफ कैरेक्टर” प्रतिक्रिया ने बुधवार को दक्षिणी स्टार किच्चा सुदीप को हिंदी भाषा के महत्व को कम करने के लिए फटकार लगाई।  अजय ने ट्विटर पर लिखा, “@KicchaSudeep मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्यूँ रिलीज़ करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।“

बता दे कि किच्चा सुदीप ने एक इंवेट के दौरान कहा था कि पैन इंडिया फिल्म कन्नड़ में बनाई गई थी। हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है। वे (बॉलीवुड) आज पैन इंडिया फिल्में कर रहे हैं। “वे तेलुगु और तमिल में डबिंग करके (सफलता पाने के लिए) संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आज हम ऐसी फिल्में बना रहे हैं जो हर जगह जा रही हैं। 

वहीं अब इस मामले मे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रिध्दारमैया की भी टिप्पणी सामने आई है जिन्होंने   ट्वीट कर लिखा, हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और न कभी होगी। हमारे देश की भाषाई विविधता का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। प्रत्येक भाषा का अपना समृद्ध इतिहास होता है, जिस पर लोगों को गर्व होता है। मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है !!

Related Articles

Back to top button