महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली. 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद हिन्दुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली. 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद हिन्दुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, मनोहर जोशी गंभीर रूप से बीमार थे। पिछले साल ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मनोहर जोशी सन 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। अविभाजित शिव सेना के शीर्ष पद पर रहने वाले पहले नेता थे। वह सांसद भी रहे। वाजपेयी सरकार में 2002 से 2004 में वह लोकसभा अध्यक्ष भी रहे।

Related Articles

Back to top button