500 करोड़ की हेराफेरी, ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत को ईडी ने किया अरेस्ट

ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत केलखनऊ और मुंबई आवास पर ईडी का छापा पड़ा है। सावंत इस समय एडिशनल कमिश्नर कस्टम लखनऊ हैं।

घोटाले और हेराफेरी रोज नए-नए अफसर फंस रहे हैं। ED ने अपने पूर्व डीडी सचिन सांवत को अरेस्ट कर लिया है। सावंत के करीबी के घर से भी काफी कैश मिला है। ईडी ने यह छापेमारी डायमंड कंपनी की 500 करोड़ की हेराफेरी मामले में की है। सावंत डायमंड कंपनी की 500 करोड़ की हेराफेरी में शामिल थे। सावंत जब मुंबई में ED में थे तब यह कांड किया था।

घोटाले और हेराफेरी को लेकर रोज नए-नए चौकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। बड़े-बड़े घोटालों में ईडी रोज ऐसे खुलासे कर रही है जिसको लेकर हर कोई को हैरानी हो रही है। प्रदेश की बागडोर संभालने वाले अफसरों के नाम इन घोटालों मे सामने आने से सरकार और प्रशासन दोनों की किरकिरी हो रही है।

ताजा मामला राजधानी लखनऊ और मुंबई से सामने आया है जहां पर ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के यहां ईडी का छापा पड़ गया है। ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत केलखनऊ और मुंबई आवास पर ईडी का छापा पड़ा है। सावंत इस समय एडिशनल कमिश्नर कस्टम लखनऊ हैं। सावंत के लखनऊ के शालीमार वन अपार्टमेंट में ईडी का छापा पड़ा है। जिसके बाद सचिन सावंत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button