2.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की इनामी राशि, डीजीपी मुख्यालय से शासन को भेजा गया प्रस्ताव

कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो की भी इनामी राशि को अब बढ़ाया जाएगा। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो की भी इनामी राशि को अब बढ़ाया जाएगा। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पुलिस की टीम लगातार बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि बद्दो हाईप्रोफाइल लोगों के संपर्क में है और कई बड़े अफसरों के साथ उसकी बातचीत बनी हुई है।

मेरठ का बड़ा गैंगस्टर बदन सिंह उर्फ बद्दो की इनामी राशि 2.50 लाख से बढ़ा कर 5 लाख किया जाएगा। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा गया। मेरठ का बड़ा गैंगस्टर है बदन सिंह बद्दो लगातार फरार है। पुलिस की टीम लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

27 मार्च 2019 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मेरठ में चुनावी रैली कर रहे थे, उसी समय गाजियाबाद में पेशी पर आया बदन सिंह बद्दो पुलिस हिरासत में मेरठ पहुंचा और एक होटल में रुक गया। बदन सिंह बद्दो ने पुलिस टीम को शराब और शबाब की दावत दी और खुद फरार हो गया। मेरठ पुलिस उसे महीनों तक तलाशती रही लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। तब से लेकर आज तक बदन सिंह बद्दो लगातार फरार है।

पुलिस मुखिया ने यूपी एसटीएफ को भी बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी का जिम्मा दे रखा है। लेकिन उसकी तलाश यूपी एसटीएफ अभी तक नहीं कर पाई है। पुलिस ने इस दौरान बदन सिंह बद्दो के कई साथियों को जेल भी भेजा और उसकी संपत्ति की भी जब्तीकरण कार्रवाई की गई। लेकिन बद्दो और उसके पैरोकार लगातार अफसरों की चौखट से लेकर कोर्ट तक एक्टिव रहे। अभी भी कई मामलों में उसके पैरोकारों की ओर से मुकदमों की पैरवी लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button
Live TV