देव आनंद को देख बिल्डिंग से कूद जाती थी लड़कियां, कोर्ट ने लगा दिया था बैन, देवानंद की स्पेशल स्टोरी

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद का आज जन्मदिन है। देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के शंकरगढ़ में हुआ था। भलें ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। देव आनंद को गुजरे हुए भले ही एक दशक बीत गया है, लेकिन उनके अंदाज और अभिनय के लोग आज भी कायल हैं.

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद का आज जन्मदिन है। देव आनंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को पंजाब के शंकरगढ़ में हुआ था। भलें ही वो आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। देव आनंद को गुजरे हुए भले ही एक दशक बीत गया है, लेकिन उनके अंदाज और अभिनय के लोग आज भी कायल हैं. देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरिमल आनंद था। देव आनंद ब्रिटिश सशस्त्र बलों की राजसी भारतीय नौसेना में शामिल होना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनका सलेक्शन नहीं हुआ. इसी दौरान उन्होंने अशोक कुमार की अछूत कन्या और किस्मत फिल्म को देखा. इसके बाद ही उन्होंने फिल्मों में एक्टर बनने का निर्णय लिया।

देव आनंद 60 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में रोमांस, स्टाइल और दिल को छूने वाले किरदार निभाए थे। देव आनंद शानदार अभिनेता, प्रतिभाशाली निर्देशक और निर्माता थे। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके बारे में जानते हैं।

देव आनंद साहब के इकलौते ऐसे अभिनेता थे, जिनके लुक्स को लेकर लड़कियों में इतनी दिवानगी थी कि कोर्ट को इस मामले में दखल करना पड़ा. कहा जाता है कि जब आनंद काले रंग का कोट पहनकर निकलते थे तो लड़कियां उनको देखने के लिए छतों से कूद जाया करती थीं। बता दें कि देव आनंद अक्सर सफेद शर्ट और काला कोट पहनते थे. कहा जाता है कि देव साहब जब भी काले रंग का सूट पहनकर सार्वजनिक रूप से बाहर निकलते थे तब लड़कियां उन्हें देखकर पागल हो जाती थीं. उनके लिए कुछ भी कर गुजरने की कोशिश करती थीं. इतना ही नहीं कई लड़कियों ने तो उनकी एक झलक पाने के लिए सुसाइड की भी कोशिश की. इसको देखते हुए कोर्ट ने देव आनंद के काले रंग के सूट पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ था कि जब कोर्ट को किसी के पहनावे के बारे में दखल देना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button