Global Investors Summit: CM योगी के कई मंत्री आज जाएंगे विदेश, निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश को लेकर योगी सरकार बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई मंत्री आज विदेश दौरे पर रवाना होंगे। यूपी के मंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा निवेश को लेकर योगी सरकार बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई मंत्री आज विदेश दौरे पर रवाना होंगे। यूपी के मंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।

यूपी के कई मंत्री आज से विदेश दौरे पर रवाना होंगे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह कनाडा जाएंगे, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ब्रिटेन रवाना होंगे, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आज अमेरिका रवाना होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी विदेश जाएंगे। इसके साथ ही सीएम योगी के चारों सलाहकार भी विदेश यात्रा पर जाएंगे। GIS-2022 के तहत निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।

योगी सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का है. इस लिहाज से अगले साल 2023 में राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होना है। उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए तमाम निवेशक तैयार हैं।

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सरकार का सबसे ज्यादा फोकस यूरोप के निवेशकों पर है। यूरोप के छह देश फ्रांस, इंग्लैंड, नीदरलैंड, डेनमार्क, बेल्जियम और जर्मनी से ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को यूपी लाने की कोशिश है। यूरोपीय देशों से 18 क्षेत्रों में निवेश की संभावना है।

Related Articles

Back to top button