गोंडा: शिवपाल यादव ने BJP पर साधा निशाना, अमेठी की घटना को लेकर कही बड़ी बात !

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज बुधवार को अपने गोंडा दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. शिवपाल सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा.

गोंडा. सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज बुधवार को अपने गोंडा दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. शिवपाल सिंह ने यूपी की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. सपा महासचिव ने अमेठी की घटना को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि रामपुर में लोगों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है. साथ ही उन्होंन सरकार पर बढ़ रही महंगाई को लेकर भी कई सवाल दागे.

शिवपाल सिंह ने गोंडा के कद्वावर नेता पूर्व मंत्री पंडित सिंह की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि उनसे हमारे बहुत अच्छे संबंध थे. पंडित सिंह के ना रहने से पार्टी को नुकसान हुआ है. आज मैं पहली बार पंडित सिंह के यहां आया हूं. शिवपाल सिंह यादव का गोंडा में आज दो जगह कार्यक्रम हैं. वह पूर्व मंत्री पंडित सिंह के घर इटियाथोक जाएंगे इसके बाद वह वहां से
सुरेश शुक्ला के पुत्र के तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना होंगे.

Related Articles

Back to top button