किसानों के प्रति अच्छी पहल अब आय होगी कई गुना, युवाओं को मिलेगा बड़ा रोजगार

जनपद में 16 ब्लाक है जो जल संपदा से परिपूर्ण है, कम लागत में अधिक उत्पादन कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

खबर देवरिया जिले से है जहां जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने मछली पालन को लेकर जिले में एक अच्छी पहल शुरू की है, जिससे किसानों की आय कई गुनी हो सके और इस पहल से बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिल जाय।

दरअसल DM अखंड प्रताप सिंह ने जब जिले का चार्ज लिया तो पाया कि इस जनपद में सबसे अधिक मछलीयों की खपत है, यहा के ज्यादा तर लोग मछली खाने के शौकीन है अन्य प्रांतों से यहा मछलियां लाकर बेची जाती है। इसी को देखते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह ने सोचा कि क्यों ना इस जनपद में सबसे अधिक मछली का उत्पादन कराया जाए जिससे यहां के लोगों को ताजी और अच्छी मछलियां मिल सके साथ ही साथ यहां के युवाओं और किसानों को एक बड़ा रोजगार भी।

इसी को देखते हुए DM नें बायो फ्लॉक विधि से मछली उत्पादन करने पर जोर दिया, य़ह भी कहा कि इस जनपद में 16 ब्लाक है जो जल संपदा से परिपूर्ण है मछली के उत्पादन के लिए पानी बहुत ही जरूरी है और कम लागत में अधिक मछली उत्पादन कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उसके बाद DM नें जनपद के कई किसानों से संपर्क किया और उन को प्रोत्साहित किया उसके बाद किसान कई स्थानों पर इस बायो विधि से मछली की पैदावार कर रहे है।

आपकों बता दे कि बायो फ्लॉक एक वैज्ञानिक विधि है जो कम समय में ही मछलीयों को तैयार किया जाता है, इस बिधि से कम समय में मछलियां काफी बड़ी और तंदुरुस्त होते हैं। वही डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बायो फ्लॉक बिधि से मछली उत्पादन के लिए जनपद में 10 हजार किसानों को जोड़ा जाएगा। युवाओं को काफी रोजगार मिलेगा अभी तक देवरिया जनपद के किसान दूसरे जगहों से मछली खरीद कर बेचते थे लेकिन अब इस जनपद में ही मछली पैदा कर दूसरे प्रांतों को भेजेंगे इसके लिए लगातार मत्स्य पालन विभाग से किसानों को प्रशिक्षण करवा जा रहा हैं, जिससे उनके आय में वृद्धि भी हो रही है।

बायो फ्लॉक विधि कम क्षेत्रफल में शुरू किया जा सकता है और इसकी कुल लागत 14 लाख रुपया है, जिसमें 5 लाख 60 हजार रुपया सरकार सब्सिडी भी किस्मों को देती है। 0.100 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 16 कुंटल मछली पैदा किया जा सकता है इसके अलावा मछली निकालने के बाद जो पानी बचता है वह अन्य फसलों में भी प्रयोग किया जा सकता है। जिससे किसानो के फैसल का भी पैदावार बढ़ जाता है, डीएम के इस पहल का किसान जोरदार स्वागत कर रहे हैं। वही किसान और युवा इस प्रयोग से काफी खुश है यह हमें ताजी मछलियां में मिलेंगे और हमारी आय दोगुनी से 4 गुनी होगी और हमें यही रोजगार मिलेगा।

Related Articles

Back to top button