ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब फिर से मिलेंगे पके हुए भोजन…

ट्रेनों में पका हुआ भोजन नियम बहाल होगा। 80% ट्रेनों में पका हुआ खाना पहले ही बहाल कर दिया गया है। 100% बहाली 14 फरवरी, 2022 तक की जानी है। ट्रेनों में मिलेंगे स्वास्थ्यवर्धक, शुद्ध-सात्विक भोजन।

भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) रेल मंत्रालय का एक सार्वजनिक उपक्रम है, जो भारतीय रेल के यात्रियों को प्रीमियम सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहा है। यात्रा करने वाले यात्रियों की आवश्यकताओं और देश भर में COVID लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में पके हुए भोजन सेवाओं को पुनः शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार पके हुए भोजन की बहाली पूरी सावधानियों के साथ यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस तरह की सेवाएं लगभग 428 ट्रेनों में पके हुए भोजन के रूप में बहाल की जा चुकी हैं।

कोरोना में हो रही कमियों को देखते हुए 21 दिसंबर से ही करीब 30% और ’22 जनवरी तक 80%’ पके हुए भोजन की सेवा की बहाली प्रारम्भ कर दी गई थी। बाकी शेष 20% फरवरी14th 2022 तक बहाल कर दिया जाएगा। प्रीमियम ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी, दुरंतो) में पका हुआ भोजन पहले ही 21 दिसंबर को बहाल कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button