Gorakhpur News: भीषण सड़क दुर्घटना, पेड़ से टकराकर खाई मे गिरी स्कूली बस, दो की मौत, कई घायल

Gorakhpur News: घटना सिकरीगंज क्षेत्र के ढेबरा बाजार के पास हुई। जहां बस अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

Gorakhpur News: गोरखपुर में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है, जहां एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, इसके बाद खाईं में जाकर गिर गई। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। दुर्घटना के समय बस में दो दर्जन स्कूली बच्चे सवार थे।

दुर्घटनाग्रस्त बस यूएस सेंट्रल एकेडमी की बताई जा रही है। यह घटना सिकरीगंज क्षेत्र के ढेबरा बाजार के पास हुई। जहां बस अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे दो बच्चों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हैं। तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को दे दिया गया है। परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, घटना की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button