
गोरखपुर: समाजवादी पार्टी की रथयात्रा के दौरान बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एम्स थाना पुलिस ने आपराधिक साजिश के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई जेसीबी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गोरखपुर ➡️सपा की रथयात्रा में बच्चे की मौत का मामला ➡️एम्स थाना पुलिस ने पांचों अभियुक्तों को पकड़ा ➡️आपराधिक साजिश के आरोप में 5 आरोपी अरेस्ट ➡️घटना में इस्तेमाल जेसीबी पुलिस ने की बरामद ➡️18 नवंबर को रथयात्रा के दौरान हुआ था हादसा ➡️जेसीबी की चपेट में आने से हुई थी बच्चे की मौत ➡️विवेचना के बाद हत्या-साजिश की धाराएं बढ़ाई #Gorakhpur #UPNews @Uppolice @gorakhpurpolice
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 20, 2026
दरअसल, 18 नवंबर को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की रथयात्रा के दौरान हादसा हुआ था। इस दौरान जेसीबी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मामले की विवेचना के बाद मुकदमे में हत्या और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराएं भी बढ़ा दी हैं। घटना में इस्तेमाल जेसीबी की बरामदगी को भी पुलिस की कार्रवाई का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
फिलहाल पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।








