मशीनरी आपदा की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए एक्टिव नहीं सरकार- यशपाल आर्य

हल्द्वानी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार द्वारा बरसात के चलते बंद हो रहे राजमार्गों व भूस्खलन प्रभावित पीड़ितों की मदद को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि राज्य में नेशनल हाईवे राज्य मार्ग और आंतरिक मार्ग सैकड़ों की संख्या में बंद हैं

हल्द्वानी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार द्वारा बरसात के चलते बंद हो रहे राजमार्गों व भूस्खलन प्रभावित पीड़ितों की मदद को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि राज्य में नेशनल हाईवे राज्य मार्ग और आंतरिक मार्ग सैकड़ों की संख्या में बंद हैं।

लोग भूस्खलन की जद में आ रहे हैं और लगातार राज्य में अप्रिय घटनाएं हो रही हैं। लेकिन सरकार इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है सरकारी मशीनरी आपदा की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए एक्टिव नहीं है।

यशपाल आर्य ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि रास्ते खोलने में काफी समय लग रहा है। सरकार की लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है। लिहाजा बरसात के मौसम में पहले से तैयारियां का दावा करने वाली सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

Related Articles

Back to top button