
सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में डबल मर्डर की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डाडिया गांव में सरकारी शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों के शव एक निजी स्कूल परिसर में पड़े मिले, जिसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मुकेश सिंह सरकारी शिक्षक थे और शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भी थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस दोहरे हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
वही निजी स्कूल परिसर में शिक्षक और उनकी पत्नी के शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस घटना के कारणों और हत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और दोहरे हत्याकांड को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।









