UPTET 2026 देने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी: परीक्षा के दिन मिलेगा विशेष अवकाश, योगी सरकार का बड़ा आदेश जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 में शामिल होने जा रहे बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने इन शिक्षकों को बड़ी सहूलियत देते हुए परीक्षा के दिन विशेष अवकाश (Special Leave) स्वीकृत करने का आधिकारिक निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण फैसले के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा शिक्षा निदेशक (बेसिक) को लिखित आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी किए गए सरकारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को यूपीटीईटी-2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के बड़ी संख्या में कार्यरत शिक्षक भी अपनी योग्यता बढ़ाने और उच्च पदों के लिए प्रतिभाग करने वाले हैं।

शिक्षकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद परीक्षा तिथियों के लिए यह विशेष अवकाश प्रदान करने का फैसला हुआ। शासन ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज और सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSAs) को अनुपालन के लिए भेज दी गई है।

Related Articles

Back to top button