हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट : सीएम की सख्ती के बाद प्रदेशभर में मारे गए छापे, कई महानगरों में हलाल सामान मिला

लखनऊ, कानपुर, अयोध्या जैसे शहरों में कार्रवाई हुई. प्रतिबंधित मिली सामग्री का आकलन शुरू हुआ है. कई जिलों में बड़ी मात्रा में ऐसी सामग्री पाई गई है.

लखनऊ- हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट मामले ने काफी ज्यादा तूल पकड़ लिया है. और योगी सरकार इस मामले में एक्शन लेते हुए दिखाई दे रही है.हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट को लेकर छापा मारा गया है. प्रदेश भर में छापे मारकर हलाल लिखा सामान पकड़ा गया है.

लखनऊ, कानपुर, अयोध्या जैसे शहरों में कार्रवाई हुई. प्रतिबंधित मिली सामग्री का आकलन शुरू हुआ है. कई जिलों में बड़ी मात्रा में ऐसी सामग्री पाई गई है. राजधानी लखनऊ में 10 जगह छापे मारे गए है. हर जिले में पुलिस जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें बनाई गई है.

खाद्य विभाग की टीम ने 24 दुकानों पर छापेमारी की है. वी मार्ट, स्मार्ट प्वाइंट समेत अन्य दुकानों की जांच हुई. दाल,चावल, पोहा, हल्दी पाउडर सर्टिफाइड स्टोर में मिले. हलाल सर्टिफाइड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा. सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में अभियान को चलाया गया.

Related Articles

Back to top button