अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या हुए बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली : भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान से मुकाबला है। इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 8 जून तक मुल्लापुर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रन से जीत हासिल की और इस फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बनाया। अब टेस्ट के बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज खेली जानी है। सीरीज की शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में खेले जाने वाले ODI से होगी। इसके बाद 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में एक्शन देखने को मिलेगा।

इस सीरीज़ के शुरू होने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे, क्योंकि BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वॉड में कई स्टार प्लेयर्स को चुना था। हालांकि, पहले विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से सीरीज़ से बाहर हो गए थे और अब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हुए बाहर

हार्दिक की फिटनेस पर पहले शक किया जा रहा था। इसी वजह से सिलेक्शन कमिटी ने ODI सीरीज़ में उनके हिस्सा लेने को फिटनेस टेस्ट पर डिपेंड कर दिया था। पांड्या सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल रहे थे लेकिन अब खबरें हैं कि वह एक और इंजरी की वजह से बाहर हो गए हैं।

2027 का ODI वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया होस्ट करने वाले हैं। ऐसे में पेस ऑलराउंडर का रोल बहुत अहम होगा, इसीलिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया के लिए बहुत ज़रूरी माना जा रहा है। हार्दिक ने मिशन वर्ल्ड कप के तहत एक साल बाद अफगानिस्तान सीरीज के लिए ODI टीम में वापसी की थी, लेकिन अब उन्हें बिना खेले ही बाहर कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या के पैर में मोच आ गई है और इस वजह से टीम इंडिया को ODI सीरीज में उनकी सर्विस नहीं मिल पाएगी। माना जा रहा है कि ऑलराउंडर टॉप फॉर्म में हैं और 2 जून से BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। हार्दिक को 11 जून को धर्मशाला में भारतीय टीम से जुड़ना था, लेकिन अचानक मोच आने की वजह से उन्हें कम से कम दो हफ्ते और बेंगलुरु में रहना होगा।

Related Articles

Back to top button