हरिद्वार: 9 दिवसीय संन्यास दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ, स्वामी रामदेव करीब 100 युवक-युवतियों को देंगे संन्यास की दीक्षा

उत्तराखंड के हरिद्वार में आज 9 दिवसीय संन्यास दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पतंजलि सन्यास आश्रम के पास महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। स्वामी रामदेव 100 युवक-युवतियों को संन्यास की दीक्षा देंगे। पतंजलि के ऋषि ग्राम में स्वामी रामदेव के सानिध्य में महोत्सव का आयोजन किया गया है।

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में आज 9 दिवसीय संन्यास दीक्षा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पतंजलि सन्यास आश्रम के पास महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। स्वामी रामदेव 100 युवक-युवतियों को संन्यास की दीक्षा देंगे। पतंजलि के ऋषि ग्राम में स्वामी रामदेव के सानिध्य में महोत्सव का आयोजन किया गया है।

हरिद्वार में पतंजलि के ऋषि ग्राम में सन्यास दीक्षा दी जा रही है। जिसमें श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष गोविंद देव शिरकत करने पतंजलि योगपीठ पहुंचे थे। राम मंदिर पर गोविंद देव ने बोलते हुए कहा जनवरी के तीसरे सप्ताह में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए कपाट भी खोल दी जाएंगे।

इस दौरान स्वामी रामदेव ने कहा की राम मंदिर की प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर के साथ यह देश का राष्ट्र मंदिर भी बने। साथ ही चरित्र का निर्माण हो, व्यक्तित्व का निर्माण हो और दिव्य नेतृत्व का निर्माण हो। जिस आकांशा के साथ लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी उनके सपनों का भारत बनाने का कार्य हो रहा है। यह सनातन की प्रतिष्ठा और गौरव का कार्य हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV