‘दामाद है वह पाकिस्तान का इस बार दहेज में लाहौर ले जाएगा’, दमदार एक्शन के साथ गदर 2 का टीजर मचा रहा धमाल

इसके बाद क्रश इंडिया के नारों के बीच लाहौर में सनी देओल की धमाकेदार एंट्री होती है। सनी देओल जिसने गदर-एक प्रेम कथा में हैंडपंप उखाड़ा था। वह इस टीजर में पहिया उखाड़ते हुए

एक बार फिर से सनी देओल अपने एक्शन के जरिए स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 2001 में रिलीज हुई गदर एक प्रेम कथा के बाद अब सनी देओल एक बार फिर से तारा सिंह के किरदार में दर्शकों के बीच में लौट रहे हैं।

अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म गदर 2 का टीजर 12 जून को रिलीज कर दिया गया है। निर्माताओं ने 9 जून 2023 को सिनेमाघरों में अपनी हिट गदर 2001 को फिर से रिलीज़ किया जिसने एक बार फिर से सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया और अब गदर 2 के टीज़र को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

अक्टूबर 2021 में गदर के सीक्वल की घोषणा की गई और 1 दिसंबर, 2021 को पालमपुर, हिमाचल प्रदेश से इसके शूटिंग की शुरूआत हुई और दिसंबर 2022 में शूटिंग पूरी हो गई थी। अब इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है जो बहुत ही धमाकेदार है। गदर 2 के टीजर की शुरूआत एक वॉइस ओवर से होती है, जिसमें 1971 के दौर को बताते हुए एक महिला कहती है कि ‘दामाद है वह पाकिस्तान का’, उसे नारियल दो, टीका लगाओ। वरना इस बार दहेज में वह लाहौर ले जाएगा।

इसके बाद क्रश इंडिया के नारों के बीच लाहौर में सनी देओल की धमाकेदार एंट्री होती है। सनी देओल जिसने गदर-एक प्रेम कथा में हैंडपंप उखाड़ा था। वह इस टीजर में पहिया उखाड़ते हुए और अपने दुश्मनों का सामना करता हुआ नजर आ रहा है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button