Health Tips: इस तरीके से पीजिए चाय, नही होगा कोई नुकसान

हृदय रोग-डायबिटीज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी कम होता था।

आज के खान पान के बदलते दौर में लोगों का स्वस्थ रहना काफी कठिन होता जा रहा है। पर आज भी कुछ ऐसे तरीके हैं जिसका प्रयोग करके अपने आप का तंदरुस्त दखा जा सकता है। आप इन पांच उपायों का अपना कर बीमारियों को अपने से कोशों दूर भगा सकते हैं।

चाय भी हो सकती है लाभकारी


लोग दूध वाली चाय पीना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन आप थोड़े बदलाव से चाय की आदत से अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रख सकते हैं, यानी आपको चाय के दूसरे वर्जन भी ट्राई करने चाहिए। इन्हीं में से एक होती है हर्बल चाय, हर्बल चाय कई मायनों में सेहत के लिए काफी अच्छी साबित होती है। हर्बल टी फूलों, मसालों और हर्बल पत्तियों के इस्तेमाल से बनाई जाती है, हर्बल टी पीने से आपकी सेहत काफी ज्यादा अच्छी रहती है। इस चाय को पीते ही माइंड बिल्कुल रिलैक्स हो जाता है और स्किन भी काफी ज्यादा ग्लोइंग रहती है।

चुकंदर देगा सबको मात
चुकंदर, एक ऐसी सब्जी जिसे आमतौर पर लोग कम पसन्द करते हैं, पर ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। चुकन्दर में पाए जाने वाले आहार नाइट्रेट के चलते इसके सेवन से व्यायाम के दौरान मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जिसके चलते इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकता है, इसमें एंटी कैंसर गुण हो सकते हैं। यह कैंसर होने से रोकने में मदद कर सकता है।

योग को बनाए दिनचर्या का हिस्सा
योग को दिनचर्या का हिस्सा बना लेने से हमारे लिए काफी फायदेमंद होता है। योग आसन शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। योग वो रामबाण दवाई है जिसके जरिये बड़े से बड़े असाध्य रोगों का भी इलाज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button