देश में हार्ट अटैक बना बड़ा खतरा,NCRB के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Desk : देश में दिल की बीमारियां तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही हैं। NCRB के 2024 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल हार्ट अटैक से 38,599 लोगों की मौत हुई। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गईं, जहां 14,874 लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद केरल में 5,015, गुजरात में 3,253 और कर्नाटक में 2,568 मौतें दर्ज हुईं। उत्तर प्रदेश 972 मौतों के साथ दसवें स्थान पर रहा।

कम उम्र में बढ़ रहा खतरा

डॉक्टरों के मुताबिक अब 30 से 50 साल की उम्र के लोग भी तेजी से दिल की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, नींद की कमी, जंक फूड और शारीरिक गतिविधि कम होना इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। काम और जिम्मेदारियों के दबाव में लोग शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं।

इन लक्षणों को हल्के में न लें

विशेषज्ञों के अनुसार सीने में दर्द, दबाव या जकड़न हार्ट अटैक का सबसे आम संकेत है। इसके अलावा सांस फूलना, अचानक ज्यादा थकान महसूस होना, चक्कर आना, पसीना आना और दिल की धड़कनों का असामान्य होना भी खतरे की घंटी हो सकती है। कई मामलों में दर्द बाहों, पीठ, जबड़े या पेट तक फैल सकता है।

समय पर जांच जरूरी

डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि नियमित हेल्थ चेकअप, संतुलित खानपान, एक्सरसाइज और तनाव कम करना दिल की बीमारियों से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button