Horoscope: वाणी पर रखें विराम, हो सकता हैं बड़ा नुकसान, जानें आज का राशिफल !

यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और...

यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जाने क्या हैं ग्रहों के एक राशि में रहने का समय ? साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।

मेष- वाणी पर नियंत्रण रखें। धनहानि के आसार हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। हल्दी का दान करें।

शुभ रंग- गाजर

वृष- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने आहार का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। सफेद वस्तुओं का दान करें।

शुभ रंग- आसमानी नीला

मिथुन-नौकरी का नया अवसर प्राप्त होगा। लंबी दूरी की यात्रा होगी। माता-पिता की सलाह लें। दूध का दान करें।

शुभ रंग- मैरून

कर्क- महत्वपूर्ण दस्तावेज संभाल कर रखें। अपने रिश्तों का सम्मान करें। टकराव से बचें। पीली वस्तुओं का दान करें।

शुभ रंग- गेरुआ

सिंह- किसी मेहमान का आगमन होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। बच्चों पर गुस्सा न करें। वस्त्र दान करें।

शुभ रंग- नारंगी

कन्या- किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। साबुत चने का दान करें।

शुभ रंग- पीला

तुला- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मन में कोई दुविधा न रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तांबे का पात्र दान करें।

शुभ रंग- सुनहरा

वृश्चिक- जीवन में तनाव कम रहेगा। अपने से बड़ों की इज़्ज़त करो। किसी को दुख मत दो। गेहूं और गुड़ का दान जरूर करें।

शुभ रंग- मैरून

धनु- संतान प्राप्ति होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा। सात अनाज का दान करें।

शुभ रंग- पीला

मकर- सेहत बिगड़ सकती है। सम्मान मिलेगा। पारिवारिक क्लेश समाप्त होंगे। चावल का दान करें।

शुभ रंग- सफेद

कुंभ- चल रहा कारोबार ठप हो सकता है। जल्दबाजी में काम न करें। निराशा मत करो दही का दान करें।

शुभ रंग- आसमानी नीला

मीन- सुबह जल्दी उठें। किसी भी विवाद से दूर रहें। अपने पिता की बात मानो। शक्कर का दान करें।

शुभ रंग- भूरा

Related Articles

Back to top button