Horoscope: जीवनसाथी से रहेगी अनबन, मित्र का मिलेगा सहयोग, जाने आज का राशिफल !

यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और...

यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जानें आज का राशिफल, साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।

मेष- सेहत में परेशानी हो सकती है। परिवार में चल रहे वाद-विवाद समाप्त होंगे। किसी को पैसा उधार न दें। ॐ मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग- गेरुआ

वृष- प्रॉपर्टी खरीदेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। चावल का दान करें।

शुभ रंग- नीला

मिथुन- काम का बोझ कम रहेगा। नौकरी में परिवर्तन संभव है। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। हरी सब्जियां दान करें।

शुभ रंग- हरा

कर्क- महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन रहेगी। व्यवसाय में व्यस्त रहेंगे। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- आसमानी नीला

सिंह- नौकरी में आमूल चूल परिवर्तन होगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। धन व्यय में वृद्धि होगी। अन्नदान करें।

शुभ रंग- लाल

कन्या- विवाह की समस्या समाप्त होगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पीली मिठाई का दान करें।

शुभ रंग- नीला

तुला- नया घर ख़रीदा जाएगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। परिवार में शांति बनाए रखें। घी का दान करें।

शुभ रंग- भूरा

वृश्चिक- सेहत में सुधार होगा। उच्चाधिकारी से लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। लाल फल का दान करें।

शुभ रंग- भूरा

धनु- दिन आलस्य से भरा रहेगा। संतान के कारण चिंता रहेगी। एक अतिथि की उम्मीद है। केसर का तिलक लगाएं।

शुभ रंग- लाल

मकर- नौकरी मिलने में दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी से अनबन खत्म होगी। कुछ समय घर पर बिताएं। गुरु मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग- आसमानी नीला

कुम्भ- विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में धन का निवेश न करें। अन्नदान करें।

शुभ रंग- ग्रे

मीन- शेयर बाजार में निवेश न करें। नौकरी का नया अवसर प्राप्त होगा। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। अच्छा दान करें।

शुभ रंग- गाजर

Related Articles

Back to top button