खौफनाक ! भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों के शक में गला रेता, इलाके में मचा हड़कंप

हमीरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । बता दे कि राठ थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बड़े भाई को बेहोशी की हालत में देखने के बाद अवैध संबंधों के गुस्से में यह घटना की गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हंगामा मच गया।

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था

जानकारी के अनुसार, छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर इस घटना को अंजाम दिया। मृतक के भतीजे ने बताया कि उसके बड़े पिता अकेले रहते थे और उनकी पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था। भतीजे के मुताबिक, उसके पिता एक विद्यालय में रसोइए का काम करते हैं।

पुलिस की हिरासत में आरोपी

फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। राठ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button