
वाराणसी: नगर निगम वाराणसी के द्वारा लगातार शहर में अत्याधुनिक सुविधा दिए जाने के साथ ही टैक्स की वसूली भी तेज हो गई है। गृहकर (House Tex) की वसूली को लेकर नगर निगम वाराणसी बेहद सख्त कदम उठाने जा रहा है।

वाराणसी नगर आयुक्त शिपू गिरी ने बताया कि गृहकर न जमा करने वाले बकाएदारों के खिलाफ नोटिस दिए जाने के पश्चात अब उनके संपत्ति को कुर्क और जब्त करने की कार्रवाई किया जाएगा। नगर आयुक्त के अनुसार वाराणसी नगर निगम में 34827 ऐसे बकाएदार है, जो पिछले कई वर्षो से गृहकर नही दे रहे है।

बकाएदारों को दी गई नोटिस, बड़े बकाएदारों से होगी कुर्क की कार्रवाई की शुरुआत
वाराणसी नगर निगम गृहकर बकाएदारों के ऊपर संपत्ति कुर्क और जब्त की कार्रवाई बड़े बकाएदारों से शुरुआत करेगी। इसके लिए नगर निगम की तरफ़ से लगातार बड़े बकाएदारों को नोटिस दिया जा रहा है। जिन बकाएदारों की आपत्ति है, उनके आपत्तियों के निस्तारण के कैंप लगाकर समस्या का निस्तारित किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि पहले बकाएदारों से गृहकर देने की अपील किया गया। जिसके पश्चात उनकी आपत्तियों के लिए कैंप लगाकर उनके समस्या का निस्तारित किया गया। इसके बाद भी जो लोग गृहकर नही जमा कर रहे है, उनके ऊपर कार्रवाई करने की पूरी तैयारी हो गई है। सबसे पहले उन बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई होगी, जो सक्षम होने के पश्चात भी गृहकर नही जमा कर रहे है।

135 करोड़ रुपए नगर निगम का बकाया, पिछले वर्ष हुई 60 करोड़ की वसूली
वाराणसी नगर निगम के गृहकर बकाए को लेकर नगर आयुक्त शिपू गिरी ने बताया कि नगर निगम वाराणसी का 135 करोड़ गृहकर बकाया है। वर्ष 2022 में नगर निगम ने 60 करोड़ रुपए गृहकर की वसूली की थी। नगर आयुक्त के अनुसार इस वर्ष नगर निगम शत प्रतिशत गृहकर वसूली का लक्ष्य है। नगर आयुक्त ने बताया कि वाराणसी नगर निगम के 5 जोन है, जिनके बकाएदारों को नोटिस भेज दिया गया है।
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल









