
लोकसभा चुनाव के परिणाम आज आ चुके है और इस परिणाम से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है , क्योकिं बीजेपी ने यूपी में 80 सीटें जीतने का दावा किया था,लेकिन महज 32 सीटों पर ही सिमट गई , वहीं इंडिया गठबंधन की यूपी में 44 सीटें आई है, अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इंडिया अलायंस का कौन सा एजेंडा काम किया । ऐसे में अटकलों का बाजार गर्म है ।
लोगों द्वारा अटकले लगाए जा रहे है कि इंडिया अलायंस का इस बार काफी एजेंडा काम किया है , उनमें से मुख्य मुद्दा आरक्षण , अग्नीवीर योजना , रोजगार , संविधान ये सब काम किया है जिससे इंडिया गठबंधन को भारी बढ़त मिली है , हालाकिं इंडिया गठबंधन सरकार तो नही बना पाई लेकिन इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया है ।
वहीं यूपी में हाई प्रोफाइल सीटों पर अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृती इरानी को हराया है, रायबरेली से कांग्रेस के राहुल गांधी की जीत हुई है, बदायूं से सपा के आदित्य यादव की जीत हुई है, कन्नौज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की जीत हुई है, मैनपुरी से सपा की डिंपल यादव की जीत हुई है, गाजीपुर से सपा के अफजाल अंसारी की जीत हुई है ।









