
हैदराबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जिसमें तेलुगु स्टार एक्ट्रेस आशु रेड्डी पर एक NRI ने शादी के नाम पर ₹9.35 करोड़ के कथित विवाद को लेकर आरोप लगाए हैं। मामला अब तेलंगाना हाईकोर्ट पहुंच गया है और अगली सुनवाई 4 मई को होगी।
एक्ट्रेस आशु रेड्डी ने अदालत में दावा किया है कि यह पूरा लेन-देन स्वेच्छा से किया गया था और इसके पीछे कोई लिखित समझौता या कॉन्ट्रैक्ट नहीं था। उनका कहना है कि बिना एग्रीमेंट के हुए वित्तीय लेन-देन को आपराधिक मामला नहीं बनाया जा सकता और शिकायतकर्ता के व्यक्तिगत फैसलों के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
हाईकोर्ट ने इस मामले में तेलंगाना सरकार के वकील से अगली सुनवाई तक पूरी जानकारी पेश करने को कहा है। FIR रद्द करने की याचिका पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।









