”मैं चार शादी करूंगा…क्या करोगी? लेडी डॉक्टर को खिलाई ये दवा, और बोला- मेरा कई लड़कियों से संबंध…

यहां पर भी ससुराल वालों ने उसपर अत्याचार किया…पति और ससुराल वालों ने साथ मिलकर दवा खिला दी. उसके बाद तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो मायके में बेटी को जन्म दिया.

कानपुर-उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वाली एक लेडी डॉक्टर अब मुसीबतों से घिर गई है…और अब बिल्ख-बिलख कर यूपी के मुखिया यानी की सीएम योगी से मदद की गुहार लगा रही है…

दरअसल, मामला कुछ यूं शुरु हुआ कि लेडी डॉक्टर का संपर्क मैरिज साइट के जरिए संभल के बिजनेसमैन के बेटे से हुआ था. और यहीं से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई…क्योंकि उसने शादी की और फिर चौंकाने वाली बातें उसे पता चली…

संभल के बिजनेसमैन के बेटे से मिली और फिर बात आगे बढ़ी और शादी हो गई.फिर पता चला कि लड़के का पहले से किसी लड़की से अफेयर था. फिर भी उसने दहेज के लालच में शादी कर ली. शादी के कुछ समय बाद लेडी डॉक्टर दो बार प्रेग्नेंट हुई….पर यहां पर भी ससुराल वालों ने उसपर अत्याचार किया…पति और ससुराल वालों ने साथ मिलकर दवा खिला दी. उसके बाद तीसरी बार प्रेग्नेंट हुई तो मायके में बेटी को जन्म दिया.

वहीं दूसरी ओर इसी बीच पति ने प्रेमिका से शादी कर ली और कहने लगा कि मैं चार शादी कर सकता हूं….

अब इस मामले में पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित डॉक्टर ने कानपुर पुलिस से शिकायत की है. पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस ने 13 धाराओं में केस दर्ज किया है. पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले राजनीतिक पहुंच वाले लोग हैं.

Related Articles

Back to top button