‘तुझको देख लूंगा…’ गालियाँ सुनकर कांपे SBI कैशियर, जमीन पर गिरे और तोड़ दिया दम

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जल निकासी को लेकर हुए ‘टेलीफोनिक विवाद’ में 50 वर्षीय बैंक कैशियर की जान चली गई। घटना सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव की है। मृतक रामआसरे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में बतौर कैशियर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, गांव में जल निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के रिजवान ने रामआसरे को फोन करके जमकर गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां दीं। फोन पर भद्दी गालियां और धमकियां सुनकर रामआसरे काफी आहत और मानसिक रूप से व्यथित हो गए।

बातचीत के दौरान ही अचानक उनका शरीर पसीने से तर-बतर हो गया और वे जमीन पर गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रामपुर कला गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिजवान सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button