
एनेमिया एक ऐसा रोग है जिससे शरीर में थकान और आलस महसूस होता है। इसके बड़े लक्षण के तौर पर रोगियों में कभी-कभी तो बेहोशी जैसे समस्या भी देखने को मिलती हैं। एनेमिया के लक्षण अगर आप में भी दिखाई पड़ते हैं तो इसे नजरअंदाज करने की बजाय गंभीरता से लेने की जरुरत होती है। एनीमिया आम तौर पर आज के दिनों में बहुत कॉमन समस्या है।
अगर समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है। लिहाजा अगर आपको भी कमजोरी महसूस हो, चक्कर आने जैसा कोई लक्षण महसूस हो और थकान महसूस हो तो आपको तुरंत एक बार डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा कई घरेलु उपाय हैं जो एनेमिया को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
आमतौर पर एनेमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। इसलिए जरुरी है कि इस दौरान आप आयरन प्रचुर मात्रा में ले। आयरन से युक्त फलों को अधिक मात्रा में सेवन करें। सेब में आयरन की प्रचुरता अधिक पाई जाती है। इसके अलावा सब्जियों की बात करें तो पालक, बैगन आदि में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। अतः इन फल सब्जियों का सेवन करते रहने से आपको एनेमिया होने के चांस बहुत कम रहेंगे।
अध्ययनों में ऐसा पाया गया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनेमिया का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा बुजुर्गों में भी कई बार यह समस्या आम होती है। गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर इस तरह की बिमारी से बचने की जरुरत होती है क्योंकि अगर गर्भावस्था के दौरान एनीमिया हो जाता है तो प्रसव के दौरान मौत का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।