‘2019 में स्ट्रांग रूम में तोता घुस गया था, इस बार घुसेंगे नहीं उड़ेंगे..’, BJP पर भड़के Shivpal Yadav, दे डाली चेतावनी…

गौरतलब है कि, "बदायूं से पहले शिवपाल सिंह यादव को ही टिकट मिल रहा था मगर उन्होंने यहां से अपने बेटे को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था।

उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा के बीच चुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। लगातार दोनों ही पार्टियां यहाँ अपने अपने प्रत्याशी को लेकर जनसभा और रैलियां करते नजर आ रहे हैं। इस बीच गुरुवार यानी 2 अप्रैल यानी गुरुवार को यूपी के बदायूं में समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव अपने उम्मीदवार आदित्य यादव के लिए जनसभा करने पहुंचे। यहां उनके साथ सपा उम्मीदवार आदित्य यादव के पिता शिवपाल यादव भी मौजूद थे। इस दौरान पहले अखिलेश यादव और फिर शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।  

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि, “2019 में जब हमारे भतीजे धर्मेंद्र यादव यहां बदायूं से चुनाव लड़ रहे थे तो स्ट्रांग रूम में कोई तोता घुस गया था, इस बार स्ट्रॉन्ग रूम में तोते घुसेंगे नहीं, उड़ेंगे और गलती से घुस गया तो बाहर निकल नहीं पाएगा….।”

वहीं अखिलेश ने भी इस  जाने नहीं दिया। उन्होंने भी मंच से बीजेपी पर कुछ इसी प्रकार तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि बदायूं का जोश और उत्साह बता रहा है कि यहां से आप लोग आदित्य को रिकार्ड मतों से जीत दिलवाने वाले हैं। इस बीच उन्होंने इशारों में ही कहा कि, “बदायूं में मैंने सुना है, दिल्ली वाले भी आए हैं। यहां के जनसैलाब का पता चला होगा तो वहां तोते उड़ने वाले हैं।”

गौरतलब है कि, “बदायूं से पहले शिवपाल सिंह यादव को ही टिकट मिल रहा था मगर उन्होंने यहां से अपने बेटे को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था। जिसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश ने इस सीट से आदित्य यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, शिवपाल जसवंतनगर से विधायक हैं। ये विधानसभा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आती है। जो कि लंबे अरसे से सपा का गढ़ मन जाता रहा है। इस सीट से सपा ने मौजूदा सांसद और पार्टी के चीफ अखिलेश की डिंपल यादव को मैदान में उतारा है।

Related Articles

Back to top button