
मऊ : यूपी में इन दिनों घोसी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है. इस राजनीतिक गहमागहमी में अब सीएम योगी की भी एंट्री हो गई है. शनिवार को सीएम योगी ने घोसी के चीनी मिल मैदान में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.
साधना, सृजन और संस्कार की धरा जनपद मऊ के घोसी विधान सभा क्षेत्र की ऊर्जावान व सुशासन प्रिय जनता के मध्य… https://t.co/5Kfi54tWz3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 2, 2023
सीएम योगी ने प्रदेश और देश की सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा की दुनिया भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देखती है.भारत संकट के समय दुनिया के लिए खड़ा रहा है.पीएम मोदी देश के सुख-समृद्धि की बात करते हैं और बीजेपी की सरकार में गरीब को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. अपने सम्बोधन के दौरान सीएम योगी ने सपा पर 2005 में मऊ में दंगा करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इन दंगो में कहीं यादवों की हत्या हुई कहीं दलितों की. मैंने गोरखपुर का सांसद जाते हुए ये लड़ाई लड़ी. सीएम ने कहा की दंगावादियों को जवाब देने का काम हमने किया है.
मुख्तार अंसारी पर भी सीएम योगी ने तंज करते हुए कहा की असलहा लहराने वाला माफिया अब व्हील चेयर पर है.सपा के लोग पीडीए की बात करते हैं और हम लोग सभी के विकास की बात करते हैं.हमारी सरकार ने 55 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया है.दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सबको आवास मिला है. गरीबों के घर में एक-एक शौचालय बनवाया। जब केंद्र में कांग्रेस सरकार रही तो क्या किया ?
अपने सम्बोधन में सीएम योगी ने कहा कि अब गुंडे, माफिया के अंदर डर है और पीएम मोदी गरीबों के लिए काम कर रहे हैं,आज मोदी जी गरीबों के मसीहा हैं. सपा सरकार चीनी मिलों को बंद करती थी और हमारी सरकार चीनी मिलों को शुरू कर रही है. हम लोग बुलेट ट्रेन से घोसी को जोड़ने आए हैं और दूसरी तरफ रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हैं.हम लोग भव्य राम मंदिर बनाने वाले लोग हैं.









