सहारनपुर में दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। थाना देवबंद क्षेत्र में लापता चल रहे युवक शिवा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने पुरानी रंजिश के चलते की।

खेत में ले जाकर कर दी हत्या

जानकारी के मुताबिक, शिवा को घर से बुलाकर खेत में ले जाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया

बता दे कि पुलिस जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button