राम मंदिर चढ़ावा मामले में सवर्ण मोर्चा ने चंपत राय समेत अन्य के खिलाफ हजरतगंज थाने में दी तहरीर, FIR की मांग

लखनऊ। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित चोरी और गबन का मामला अब कानूनी दायरे में प्रवेश करता दिख रहा है। सवर्ण मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजधानी के हजरतगंज थाने में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ एक विस्तृत तहरीर सौंपी। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, व्यवस्थापक गोपाल राव और कई अन्य पदाधिकारियों को नामजद करते हुए करोड़ों के चढ़ावे में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता, चोरी और गबन करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

संगठन की ओर से सौंपी गई शिकायत में कहा गया है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले की तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन आरोपों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button