IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मुकाबला , जाने इस बार कितने बजे से खेला जाएगा मैच ?

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज़ का दूसरा मैच शनिवार, 4 जुलाई को खेला जाना है। बता दे कि चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया सीरीज़ का पहला मैच भारी बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था, अब दोनों टीमें इस दूसरे मैच में सीरीज़ में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी। लेकिन सीरीज़ पहले मैच की तरह रात 10 बजे शुरू नहीं होगी। इस मैच का समय पहले मैच से काफी अलग है।

जाने कितने बजे शुरू होगा दूसरा T20I मैच ?

दरहसल भारत और इंग्लैंड के बीच यह दूसरा T20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस अहम मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे फेंका जाएगा। वहीं, टॉस के ठीक आधे घंटे बाद यानी शाम 7:00 बजे मैच की पहली बॉल फेंकी जाएगी। ऐसे में भारतीय फैंस को इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए देर रात तक जागने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। अगर मैच के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होती है और पूरा मैच खेला जाता है तो नतीजा सुबह 11 बजे तक आ सकता है।

पूरे 20-20 ओवर के खेल की उम्मीद होगी

सीरीज़ के पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 189 रन का मज़बूत स्कोर बनाया था, लेकिन इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही तेज़ बारिश ने फैंस का मज़ा किरकिरा कर दिया और मैच को बिना नतीजे के घोषित करना पड़ा। शनिवार शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोमांचक और पूरे 20-20 ओवर के खेल की उम्मीद होगी। समय में इस बदलाव की वजह से फैंस मैच का पूरा मज़ा ले पाएंगे।

मैनचेस्टर में कैसा है खेल ?

वही टीम इंडिया 8 साल बाद मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर कोई T20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है। टीम इंडिया ने यहां अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक में उसे जीत मिली है और 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर आखिरी T20 मैच साल 2018 में खेला था। तब भारतीय टीम जीती थी।

Related Articles

Back to top button