
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को बुधवार को एक बड़ा झटका लगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर नाथन कूल्टर-नाइल को चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से बाहर हो गये है। फ्रैंचाइज़ी ने ट्विटर पर एक विदाई वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी, जिसके साथ कैप्शन लिखा: “जब तक हम फिर से नहीं मिलते।
बता दे कि कल्टर-नाइल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसे राजस्थान ने 61 रन से जीता था, और इस मैच में वह अपना चार ओवर का कोटा पूरा किए बिना चोट के कारण मैदान से बाहर चले गये थे। बताया जा रहा है कि वह हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से वो आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
बता दे कि फरवरी में हुई बड़ी नीलामी में इस ऑस्ट्रेलियाई को फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं अभी तक फ्रैंचाइज़ी ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है। वही राजस्थान रॉयल्स ने इस टूर्नामेंट में अभी तक तीन मैच खेले है, जिसमें से उसे दो मैच में जीत मिली जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।









