
पंजाब. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस मानसा की एसपी ज्योति यादव से शादी करेंगे। इन दोनों की इसी माह आनंदपुर साहिब में शादी होगी। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की सगाई आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव से हो चुकी है। शिक्षा मंत्री और IPS की शादी पंजाब में चर्चा का विषय बनी है।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की जल्द ही IPS अधिकारी ज्योति यादव दुल्हन बनेंगी। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस हैं। इस समय वह मानसा की सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस (SP) हैं। शादी इसी महीने के अंत में होगी। ज्योति यादव का परिवार गुरुग्राम में रहता है।
आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हरजोत सिंह बैंस पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर पंजाब की मान सरकार में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह पंजाब के जेल मंत्री भी रहे हैं। मंत्री हरजोत बैंस की उम्र 32 साल हैं।
CM केजरीवाल-CM मान भी हो सकते हैं शामिल
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की शादी में कई राजनीतिक हस्तियों के आने की पूरी संभावना है। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। शादी में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल समेत सीएम भगवंत मान के अलावा पंजाब के कई मंत्री भी शामिल होने वाले है। इसके अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी शादी में शामिल हो सकते है।