IPS विजय कुमार बने यूपी के कार्यवाहक डीजीपी, आरके विश्वकर्मा सेवानिवृत्त

1988 बैच के आईपीएस ऑफिसर विजय कुमार यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए. सीएम योगी के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.

लखनऊ; 1988 बैच के आईपीएस ऑफिसर विजय कुमार यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए. सीएम योगी के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. विजय कुमार अभी डीजी विजिलेंस, डीजी CBCID के पद पर तैनात हैं. इसके साथ उन्हें कार्यवाहक DGP UP का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. वह जनवरी 2024 में रिटायर होंगे.

बता दें कि आज 31 मई को यूपी के वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा रिटायर्ड हो गए हैं. आरके विश्वकर्मा ने दो माह तक कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाली. उनके रिटायर्ड के बाद यूपी पुलिस का प्रमुख विजय कुमार को बनाया गया है. सीएम योगी ने गहन मंथन कर नए कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति की है.

Related Articles

Back to top button