ISSO National Games 2026: अडानी इंटरनेशनल स्कूल में चेस चैंपियनशिप का आगाज, 425 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

देश के खेल जगत में युवाओं की प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए अदाणी इंटरनेशनल स्कूल इस साल के प्रतिष्ठित इंडियन स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन नेशनल गेम्स चेस कॉम्पिटिशन 2026 की मेजबानी कर रहा है। अहमदाबाद में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप में 10 से अधिक राज्यों के 100 से ज्यादा स्कूलों के 425 से अधिक युवा और प्रतिभावान शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस भव्य आयोजन में खिलाड़ियों के अलावा 800 से ज्यादा स्टूडेंट्स, पेरेंट्स, कोच और स्कूल रिप्रेजेंटेटिव्स भी शामिल हो रहे हैं, जिससे खेल का माहौल बेहद उत्साहजनक बना हुआ है।

इस नेशनल चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 जैसी चार प्रमुख आयु वर्ग श्रेणियां रखी गई हैं, जिससे देश भर के स्कूली छात्रों को एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिल रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानंद और ISSO की एडवाइजरी बोर्ड मेंबर व ADIS की प्रमोटर श्रीमती नम्रता अदाणी की गरिमामयी उपस्थिति में हुई। इस दौरान गुजरात के माननीय डिप्टी सीएम श्री हर्ष संघवी और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) के डायरेक्टर श्री प्रणव अदाणी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

श्रीमती नम्रता अदाणी ने उद्घाटन अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह युवाओं को दूर की सोचना, रणनीतिक फैसले लेना और दबाव के बीच भी शांत रहना सिखाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता और कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की कला का कड़ा इम्तिहान हो रहा है।

अदाणी इंटरनेशनल स्कूल आधुनिक सुविधाओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह चैंपियनशिप न केवल विभिन्न राज्यों के छात्रों को एक-दूसरे से सीखने का मौका दे रही है, बल्कि उनमें खेल भावना और नेतृत्व के गुणों को भी विकसित कर रही है। प्रतियोगिता के अगले राउंड्स में मुकाबला और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां हर चाल के साथ खिलाड़ियों की बौद्धिक क्षमता की असली परीक्षा होगी।

Related Articles

Back to top button