ग्रामीण महिलाएं व बेटियां लिख रहीं नई इबारत, 21 हजार से अधिक के खातों में पहुंची 53 लाख से अधिक की राशि

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 21 हजार एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को 53 लाख से अधिक प्रोत्साहन राशि का वितरण किया।

जल जीवन मिशन से प्रदेश की एफटीके प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं को स्‍वावलंबन और सम्‍मान मिल रहा है। सोमवार की सुबह एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को उनके मोबाइल पर डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुंचने का मैसेज पहुंचा जिससे लोगों कि खुशी का ठिकाना न रहा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 21 हजार एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को 53 लाख से अधिक प्रोत्साहन राशि का वितरण किया।

अनवरत जारी रहेगी महिलाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि
आपको बता दें कि नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बटन दबाकर 21 हजार एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को 53 लाख से अधिक प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। उन्होने कहा कि एफटीके महिलाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की वितरण प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी।

एफटीके प्रशिक्षित महिलाएं तेजी से आगे बढ़ा रही जल योजना का काम
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एफटीके प्रशिक्षित महिलाएं देश के लिए जल के क्षेत्र में बहुता बड़ा काम कर रही हैं और जब से ग्रामीण महिलाओं ने जल जांच का जिम्मा उठाया है तब से हर घर जल योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होने कहा कि गांव में पीने का पानी स्वच्छ और सुरक्षित रखने का जो जिम्मा महिलाओं के कारण ही संभव हुआ है। उन्होने कहा कि गांव-गांव स्वच्छ पेयजल की योजना आज इन महिलाओं के कारण ही सम्भव हो पाया है।

नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डॉ. बलकार सिंह भी मौजूद रहे। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण व FTK (फील्‍ड टेस्ट किट) का वितरण कर रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रदेश की 4 लाख 80 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाओं को जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ये महिलाएं गांव-गांव जल स्त्रो तों की जांच कर रहीं हैं। उन्होने कहा जल जीवन मिशन का यह कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण संभव हुआ है।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई
कार्यक्रम के दौरान वहां पर मौजूद सभी महिलाओं ने तालियां बजाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। गोईसाईगंज से आई नेहा वर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन से मेरे जैसी तमाम महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। इसके लिए मैं प्रदेश सरकार को धन्‍यवाद देती हूं। उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन से गांव गांव तक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रोत्‍साहन राशि देकर हम महिलाओं को सम्‍मान मिला है।

चार साल में 1 करोड़ 21 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक जल की आपूर्ति हुई सुनिश्चित
जल जीवन मिशन की योजना यूपी में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का बड़ा कार्य कर रही है। यही कारण है कि यह आकड़ा इतना तेजी से बढ़ा है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ने बताया कि 2019 में राज्य में केवल 5 लाख नल कनेक्शन थे और चार साल में 1 करोड़ 21 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित कर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

कैसा रहा महिलाओं का रिएक्शन
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रमीण क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भाग लिया। मोहनलालगंज से आई अनीता देवी ने कहा कि जल जीवन मिशन से बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होने कहा कि मेरी जैसी तमाम महिलाएं एफटीके प्रशिक्षण प्राप्‍त कर आत्‍मनिर्भर बनी हैं। वहीं पर निगोहा से आई लायबा बानो ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज मेरे जैसी तमाम एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि मिली है।

Related Articles

Back to top button